फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिलाओं ने पंचकोसीय परिक्रमा कर प्रस्तावित कॉरिडोर का किया विरोध

विज्ञापन
वृंदावन की परिक्रमा कर कॉरिडोर का विरोध दर्ज करतीं हुईं महिलाएं।
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के 64वें दिन बारिश भी महिलाओं के कदम नहीं रोक सकी। वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा कर महिलाओं ने अपना विरोध दर्ज कराया और आराध्य से प्रार्थना की। बृहस्पतिवार को परिक्रमा करने के दौरान महिलाओं ने पूरे परिक्रमा मार्ग पर बिहारीजी रक्षा करो, स्वामीजी रक्षा करो, नहीं बनेगा कॉरिडोर, नहीं बनेगा न्यास और कॉरिडोर यमुना पार करो जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन


श्रद्धा खंडेलवाल और शिवानी गोस्वामी ने बताया कि यह विरोध आंदोलन का 64वां दिन है, लेकिन सरकार ने अभी तक संवाद के लिए कोई पहल नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को उग्र रूप देने पर विवश होना पड़ेगा। सुमन गोस्वामी और राधिका गोस्वामी ने कहा कि सरकार ब्रजवासियों के धैर्य की परीक्षा ले रही है।

हमने ठान लिया है कि जब तक सरकार इस तुगलकी फैसले को वापस नहीं लेती, तब तक हम शांति से लेकिन दृढ़ता से विरोध करते रहेंगे। परिक्रमा में रेनू गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, रानी मिश्रा, राधा गोस्वामी, ब्रजलता गोस्वामी, निशा शर्मा, अर्चना गोस्वामी और रचना गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें