झगड़े के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव झुडावई पहुंची पुलिस से महिलाएं भिड़ गईं। महिलाओं के तेवर देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए और उन्हें खाली हाथ गांव से लौटना पड़ा।
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव झुडावई में झगड़े के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं के विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान पूरे दिन थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमले की अफवाह भी उड़ती रही। हालांकि थाना प्रभारी ने इस तरह के कोई मामले होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि 29 अक्तूबर को मेड़बंदी को लेकर गांव झुड़ावई में मुकेश जाट के परिवार मुकेश कटारा समेत 10 लोगों ने हमला किया था। इस मामले में मंगलवार शाम को पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी।
दबिश के दौरान आरोपियों के घर की महिलाओं ने विरोध किया। उन्होंने शोर मचाकर पुलिस विरोध किया। बावजूद इसके आरोपियों की उनके घर में तलाशी ली गई। तलाशी में कोई घर पर नहीं मिला। महिलाओं के विरोध पर पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर लौट आई। हमले जैसी कोई वारदात नहीं हुई है।