फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ने लगाए तुलसी के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। नव ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह के बैनर तले महिलाओं ने पर्यावरण दिवस पर तुलसी के 51 पौधे लगाए। समूह की अध्यक्ष अंजना अंजुम ने बताया कि प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षा के लिए हम सभी को ध्यान देना होगा। इस दौरान पूजा शर्मा, मीरा देवी, रेनू पालीवाल, कीर्ति कुशवाहा, राधा आदि ने पौधे लगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सौंख में गांव नगला अड्डा में रालोद कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। अन्य लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम शुभारंभ चंद्रवती व प्रधान गीता देवी ने पौधे रोप कर किया। हेमराज सिंह कुंतल ने कहा कि पौधे लगाने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह, मोहित कुंतल, प्रवीण कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, प्रशांत कुंतल, मुकेश सिंह, संत कुमार, ओमवीर सिंह, हरपाल सिंह, रघुवीर सिंह आदि मौजूद थे।
राया में राष्ट्रीय युवा शक्ति के पदाधिकारियों ने जगह-जगह पौधरोपण कर प्रदूषण हटाओ पर्यावरण बचाओं का संदेश दिया। समिति के सदस्यों ने राया स्वास्थ्य केन्द्र, बिजली घर पर पौधारोपण किया। राजू चौधरी, डा. नेहा, श्याम सुंदर वर्मा एवं समिति के शिवम नायर, मोहित, चंद्रेश, विकास चौधरी, कान्हा, अर्पित, सौरभ आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

राधाकुंड के श्रीगौरांग संस्कृत विद्यालय में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण बचाओ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास ने सभी वेदपाठी विद्यार्थियों को गमले में लगे तुलसी के पौधे वितरित किए। महंत ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में स्वप्न दास, ब्रजकांत दास महंत केशव दास, आचार्य निताई दास, माधव दास प्रणव दास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें