फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्राथमिकी वापस न लेने पर महिला को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी प्राथमिकी वापस न लेने पर चार लोगों द्वारा एक महिला को रोककर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2025 में आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट और उनके साथ छेड़छाड़ की थी, जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि 12 जून की शाम गांव के ही चार आरोपियों ने पीड़िता को रास्ते में रोक लिया।
आरोपियों ने प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाते हुए महिला से गाली-गलौज की। उनके चरित्र पर अमर्यादित टिप्पणियां कीं। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें