वृंदावन। अर्पिता फाउंडेशन के तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण डॉक्टर मोरवे रोशन के यूनिवर्सिटी ऑफ लॉज पोलैंड एंड बांगोर यूनिवर्सिटी की ओर से संपादित वूमेन अंग्रेजी काव्य संस्करण का विमोचन स्थानीय होटल में किया। इसमें बोसेनिया, भारत, इटली, मेक्सिको, यूएसए आदि की 50 लेखिकाओं ने अपनी काव्य प्रस्तुत दी।
वृंदावन इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने कहा कि देवोत्थान एकादशी के पावन पर्व पर वृंदावन धाम में महिला समाज के उत्थान एवं हितार्थ के लिए इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। जो नारी सशक्तिकरण के लिए यथार्थ है। पीयूष गोयल ने कहा कि पुस्तक युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी। महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि अर्पिता फाउंडेशन के माध्यम से महिलाओं को जागृत करने के लिए विश्व स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से एक ऐसा मंच तैयार किया गया है, जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रोत्साहित करें समाज में आगे लाने का कार्य किया जाता है। इस अवसर पर नीलम गोस्वामी, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अनीता चौधरी, डॉ. सौरभ जोशी, सुषमा अग्रवाल, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, कृतिका गोयल, श्रेया गोलानी, तपन कुमार डे आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन बिहारी लाल चतुर्वेदी ने किया। संवाद