फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक महीने बाद मायके से लाैटी पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, ससुरालवालों के उड़े होश; बाल-बाल बची जान

Tue, 11 Aug 2026 12:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना में एसडीआरएफ ने जैसे ही महिला को डूबते देखा तो तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए बाहर निकाल लिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में घटना की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में मंगलवार सुबह सुसराल से मायके आई महिला ने पानीगांव पुल से यमुना में छलांग लगा दी। संयोग से एक अन्य युवती की तलाश कर रही एसडीआरएफ ने जैसे ही महिला को डूबता देखा तो तत्काल ही उसे यमुना से बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन


महिला को पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। महिला की पहचान पानीघाट के दुर्गापुरम निवासी राकेश की पत्नी गुंजन के रूप में हुई। वह एक माह बाद अपने मायके सुरीर से ससुराल लौटी थी। 

मंगलवार सुबह वह अचानक घर से निकल गई और उसने पानीगांव पुल से यमुना में छलांग लगा दी। जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि महिला को बेहतर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें