फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति से तीन साल से विवाद, अब मायके में हुई भाई से अनबन; यमुना में कूदी महिला, गोताखोरों ने बचाया

Fri, 20 Nov 2026 07:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला को यमुना में कूदते देख गोताखोरों ने भी नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित यमुना से निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद जमुनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर यमुना पुल से महिला ने छलांग लगा दी। यमुना किनारे बैठे गोताखोरों ने महिला सुरक्षित निकाल लिया और पुलिस को सूचना दे दी। बावजूद इसके बाद महिला आत्महत्या करने की जिद पर अड़ी रही। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सुरीर निवासी महिला तीन माह से अपने मायके कोसीकलां के बठेनकलां में रह रही है। तीन साल से पति से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को महिला का भाई से विवाद हो गया। इसी से आहत होकर महिला मथुरा आ गई। इसके बाद जमुनापार क्षेत्र के यमुना पुल से छलांग लगा दी। महिला को यमुना में कूदते देख लोगों ने शोर मचाया। यमुना पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना किनारे मौजूद नाविक और गोताखोरों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने महिला को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगाई। कुछ ही देर में गोताखोरों ने महिला को सुरक्षित यमुना से निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद जमुनापार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के परिजन को बुला लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया है कि थाने पर परिजन की मौजूदगी में उसकी काउंसिलिंग की गई। इसके बाद उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें