फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबरें: डीएम ऑफिस पर आत्मदाह का प्रयास, कार की टक्कर से छात्रा की माैत; तालाब में मिली भाजपा नेता की लाश

Fri, 20 Nov 2026 06:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ब्रज क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। फिरोजाबाद में प्लाॅट के विवाद की सुनवाई नहीं होने से आहत किसान ने डीएम कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। एटा में परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में माैत हो गई। आगरा में तालाब में भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
 
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के डीएम कार्यालय पर शुक्रवार को वृद्ध किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। प्लाॅट के विवाद में सुनवाई नहीं होने से परेशान किसान ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। आननफानन सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचाया। एटा में भाई के साथ परीक्षा देने जा रही बीएससी छात्रा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने बहन को मृत घोषित कर दिया। दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सराफा व्यापारियों को सहालग सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कालिख पोतने पर भाजपाइयों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने चाैराहे पर प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आगरा में घर के पीछे तालाब में भाजपा नेता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यूपी: फिरोजाबाद में डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास, वृद्ध ने खुद पर डाला पेट्रोल; मची अफरातफरी
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम टोडसी निवासी वृद्ध किसान ने डीएम कार्यालय के बाहर शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी होते ही सुरक्षागार्डों ने वृद्ध को पकड़ने के साथ एसडीएम मुख्यालय को इसकी जानकारी दी। एसडीएम के साथ निर्वाचन कार्यक्रम से वापस लौटीं एडीएम वित्त एवं राजस्व कल्पना जायसवाल सहित अन्य अधिकारी माैके पर पहुंच गए। वृद्ध को डीएम कार्यालय कक्ष में ले जाया गया...पढ़ें पूरी खबर 

यूपी: भाई के साथ पेपर देने निकली बीएससी छात्रा, रास्ते में इंतजार कर रही थी मौत; दर्दनाक हादसे में चली गई जान
एटा में भाई के साथ परीक्षा देने जा रही बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिकोहाबाद मार्ग पर गांव गुमानपुर के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके छोटे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: 22 और 24 कैरेट हुआ बेहद सस्ता, सहालग में करें खरीदारी; जानें आज का भाव
सराफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,720 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,240 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम रहा। दिवाली के मुकाबले सोने की कीमत में करीब 11 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की बड़ी गिरावट आई है। इसी तरह चांदी के दाम भी लुढ़ककर 1.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। दिवाली पर चांदी 1.70 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी, जिसमें अब तक करीब सात हजार रुपये प्रति किलो की कमी आ चुकी है...पढ़ें पूरी खबर

एटा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कालिख पोतने से हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना
शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के चेहरे पर रात के समय कालिख पोतने का मामला सामने आया है। शनिवार को इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की...पढ़ें पूरी खबर

यूपी: घर के पीछे तालाब में मिला भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव, 31 साल की उम्र में मौत, परिवार में मचा कोहराम
आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव कबूलपुर में तालाब में डूबने से 31 वर्षीय भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई। उनका शव घर के पीछे स्थित तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें