फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव झुडावई में सोमवार को महिला ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन को जानकारी हुई तो वह अस्पताल लेकर गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि झुडावई निवासी इंद्रावती (50) ने सोमवार को संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को पति जयपाल सिंह ने बताया कि इंद्रावती को कई दिन खांसी की शिकायत थी। सोमवार को वह खांसी का सिरप पी रही थीं। इसी के पास ही कीटनाशक दवा रखी थी। उसने गलती से खांसी के सिरप के स्थान पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें