फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 50 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज डिपो मथुरा अपने बेड़े में नई बसें बढ़ाने में जुटा है। 50 नई बसों की मांग का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद नए साल में इन बसों के डिपो में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


डिपो से 165 बसों का संचालन हो रहा था। इसमें 68 अनुबंध और 97 परिवहन निगम की बसें है। इसमें से 11 बसें मियाद पूरी करने के चलते डिपो से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए स्थानीय अधिकारियों ने 50 नई बसों की मांग का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि 11 बसें 2010 मॉडल की थीं जो मियाद पूरी कर चुकी हैं। वर्तमान में डिपो से 154 बसों में यात्री सफर कर रहे हैं।


यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए अतिरिक्त फेरे भी बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही 50 नई बसों की मांग का प्रस्ताव भेजा है। नई बसों के आने के बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इसमें यात्रियों के सीट के पास पैनिक बटन होगा जो आपातकालीन स्थिति में काम करेगा। बस के पीछे एक डिग्गी बनी होगी, जिसमें यात्री अपना सामान रख सकेंगे।
विज्ञापन



डिपो के आंकड़े एक नजर में
- रोडवेज डिपो में 154 बसों का संचालन

- 68 अनुबंधित बसें
- प्रतिदिन 52 हजार किलोमीटर सफर तय करतीं

- प्रतिदिन डिपो का राजस्व 23 से 24 लाख
- डिपो में चालक 187, परिचालक 263



पुरानी 11 बसों को डिपो से नीलाम कर दिया है। वहीं 50 नई बसें मंगाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। जिनके नई साल में आने की संभावना है। बसों के आने से यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

- मदन मोहन शर्मा, एआरएम मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें