कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां एकत्रित लोगों ने चालक को ट्रक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह नत्थी कॉलोनी निवासी सावित्री (65) पुत्र के साथ दूध लेकर राम नगर जा रहीं थीं। मंडी समिति गेट के सामने राजमार्ग पर बने कट को पार करते वक्त वह दिल्ली की ओर से आते ट्रक की चपेट में आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ ने चालक को ट्रक समेत पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।