फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत में उतरे कंरट से महिला की मौत, तीन अन्य बुरी तरह झुलसीं; धान रोपाई के समय हुआ हादसा

Fri, 05 Jul 2024 04:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

खेत में उतरे कंरट से महिला की मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य बुरी तरह झुलस गईं। धान रोपाई के समय हादसा हुआ। 
विज्ञापन
चंचल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की दोपहर खेत में उतरे कंरट से एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। खबर मिली तो घरवाले भागते हुए पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नगरिया सात विसा गांव की है। गांव निवासी चंदर के खेत में धान की रोपाई हो रही था। ग्रामीणों ने बताया कि 18 महिला और चार युवक धान की रोपाई में लगे थे। छह सौ रुपये प्रति दिन के हिसाब से मजदूरी पर काम कर रहे थे। इसी समय खेत में खड़े एचटी लाइन के खंभे पर स्पार्किंग हुई। 

इसके साथ ही एक तार टूटकर लोहे के खंभे से छू गया। खंभे से करंट खेत में भरे पानी में दौड़ गया। करंट लगने से मजदूर गिर गए। झटका लगते ही वह बाहर की तरफ भागे। शोर सुनकर खेत मालिक और आसपास काम कर रहे लोग भागकर पहुंचे। मजदूरों को लेकर आनन फानन नर्सिग होम पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां दिलीप की पत्नी चंचल की हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि ममता, रेखा और निशा गंभीर रूप से झुलसीं हैं। इन्हें भर्ती किया गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर अजीत सिंह नर्सिग होम पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें