फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा

Thu, 12 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की अंबाखार कालोनी निवासी एक महिला की बुधवार को जिला महिला अस्पताल में मौत के बाद परिवारीजनों ने जमकर हंगामा काटा। चिकित्सकों पर रुपये एेंठने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची तीन थानों की फोर्स ने स्थिति संभाली तब जाकर परिवारीजन शांत हुए।
विज्ञापन


घटना रात नौ बजे की है। बताया गया है कि अंबाखार कालोनी निवासी सुनील की पत्नी राधा को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद परिवारीजन उसे 11 बजे अस्पताल ने आए। यहां राधा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया लेकिन वह होश में नहीं आई थी।

रात को नौ बजे महिला अस्पताल के चिकित्सकों ने राधा के मृत होने की जानकारी परिवारीजनों को दी तो वे हंगामा करने लगे। अस्पताल में काफी भीड़ जमा होने लगी। मामले की सूचना पर कोतवाली, थाना सदर और थाना गोविंद नगर से पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हंगामा शांत कराया। पुलिस के सामने परिवारीजन चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। खबर लिखे जाने तक मामले में कार्रवाई नहीं हुई थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें