फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 15वीं मंजिल से कूदकर विवाहिता ने दी जान, परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी, सुसाइड नोट में बताया दर्द

Wed, 17 Sep 2025 01:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

परिवार वालों से झगड़कर शादी करने वाली विवाहिता ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की वजह बताई है। 
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने 15 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना पुलिस की सूचना फॉरेंसिक टीम भी जांच को पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिससे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विवाहिता की पहचान निधि उपाध्याय के नाम से हुई। वह अपने पति शैलेंद्र के साथ वृंदावन की श्रीकृष्णा हाइट्स में फ्लैट नंबर 1504 में रह रही थी। बुधवार अल सुबह अचानक विवाहिता ने बालकनी से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

जानकारी करने पर पुलिस को पता लगा है कि दोनों ही लोग ग्वालियर के रहने वाले हैं। विवाहिता कई दिनों से डिप्रेशन की शिकार थी। दोनों ने परिवार के विपरीत जाकर शादी की थी। पुलिस अभी अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि रात को उसकी पति से लड़ाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें