फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मिली विवाहिता की लाश: बेटे को भेजा स्कूल, पति और सास-ससुर भी गए थे बाहर; इस हाल में मिला महिला का शव

Thu, 10 Sep 2026 08:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव रदोई, सराय दाऊद में गुरुवार सुबह विवाहिता ज्योति देवी (25) पत्नी विपिन कुमार का शव घर के कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


बताया गया ज्योति ने सुबह करीब सात बजे चार वर्षीय बेटे हर्षित को लंच बॉक्स देकर स्कूल भेजा था। उस समय पति विपिन कुमार बाहर गया था, सास-ससुर खेत पर गए हुए थे। कुछ देर बाद पति के घर लौटने पर कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया तो ज्योति फंदे पर लटकी मिली।

अलीगढ़ क्षेत्र निवासी ज्योति की शादी 24 जून 2020 को गांव भरतिया निवासी विपिन कुमार के साथ हुई थी। घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। मृतका के भाई भरत ने थाना बलदेव में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। तहरीर में पति विपिन पर शराब का आदी होने, शराब के नशे में ज्योति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया मायके पक्ष की तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें