फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन के एसी कोच में आई अजीब बदबू, नींद खुली तो महिला का सामान था गायब; नकदी, आभूषण सहित थे महंगे लैपटॉप

Sun, 31 Mar 2024 08:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

ट्रेन के एसी कोच में अचानक अजीब बदबू आई। नींद खुली तो महिला का सामान गायब था। नकदी, आभूषण सहित दो महंगे लैपटॉप थे। शिकायत पर जीआरपी चोरों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
ट्रेन का एसी कोच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पहुंची ट्रेन के एसी कोच में अचानक अजीब सी बदबू आई। इसके बाद महिला परिवार के साथ बेसुध होकर सो गई। नींद खुली तो कीमती सामान गायब था। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वारदात पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच ए-3 में हुई है। मनाली हिमाचल प्रदेश निवासी हिना बेदी मां और बेटी के साथ सीट नंबर 49, 50, 51 पर मुंबई से चंडीगढ़ जाने के लिए सफर कर रही थीं। महिला के मुताबिक रात को उनके कोच में अजीब से बदबू आई। इसके बाद वे गहरी नींद में चले गए। 

बीती 9 मार्च को सुबह 10 बजे मथुरा जंक्शन पर उनकी नींद खुली तो सूटकेस और मां का पर्स चोरी हो चुका था। सूटकेस और पर्स में दो महंगे लैपटॉप, नकदी, जेवर, बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने बताया कि वारदात के बाद कोच अटेंडेंट भी ट्रेन में नहीं था। फोन करने पर पता चला कि कोच अटेंडेंट दिल्ली में ही उतर गया था। 
विज्ञापन


महिला ने चंडीगढ़ पहुंचकर जीआरपी थाने में तहरीर दी। महिला के मुताबिक घटना मथुरा जंक्शन और एनडीएलएस स्टेशन के बीच हुई है। मथुरा जीआरपी ने महिला का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें