फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्दी ढहा रही सितम, पारा 5 डिग्री पर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी सितम ढहा रही है। पिछले एक सप्ताह से सूरज बेअसर है और शीतलहर व गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गेहूं को छोड़कर अन्य फसलें भी प्रभावित हो रहीं हैं और जीव-जंतुओं का भी बुरा हाल है। शनिवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन गलन के आगे बेअसर रही। सर्दी के कारण बाजारों में आम ग्राहकी पर असर पड़ रहा है, लेकिन ऊनी वस्त्रों का बाजार गर्म है। उधर, सर्दी से राहत पाने के लिए रूम हीटर की मांग बढ़ गई है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले कई दिन इस प्रकार के मौसम से राहत के आसार नहीं है।

बीते एक सप्ताह से शीतलहर और ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। गलन चरम पर है। गर्म कपड़े पहने होने के बाद भी ठंड शरीर को कंपकंपा रही है। हालत यह है कि आवश्यक काम होने के बाद भी लोगों की शीतलहर के कारण घर से निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। सर्दी के कारण सुबह-शाम भीड़ से गुलजार रहने वाले पार्क भी सूने हो गए हैं।
विज्ञापन


बढ़ी गर्म कपड़ों की बिक्री

ठंड और शीतलहर के कारण बाजार में जहां अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम दिखाई दे रही है, वहीं गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारी राजू शर्मा ने बताया कि सर्दी के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री अधिक हो रही है। स्वेटर के साथ जैकेट अधिक बिक रहे हैं। महिलाओं को शॉल के साथ स्टॉल और ब्लेजर भा रहे हैं।

रूम हीटर की भी बढ़ी डिमांड

सर्दी के कारण रूम हीटर की भी डिमांड बढ़ गई है। इसे ध्यान में रखते हुए बाजारों में विभिन्न तरीकों के रूम हीटर उपलब्ध हैं जो कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयार किए गए हैं। जवाहर हाट स्थित इंद्रा वायर स्टोर के गुरुमुख दास ने बताया कि ग्राहकों की पसंद के अनुसार उनके पास 400 रुपये से लेकर 12 हजार तक के रूम हीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें