फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे में सवा करोड़ की शराब गटक गए मथुरावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरावासी 20 घंटे में सवा करोड़ की शराब पी गए। शासन के आदेश पर 4 मई की शाम को मथुरा जिले में शराब की दुकानें खोली गईं। 4 मई को दो घंटे दुकानें खुलीं। 5 मई को सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक नौ घंटे दुकान खुलीं। 6 मई को नौ घंटे दुकानें खुलीं। कुल 20 घंटे में सवा करोड़ की शराब बिक गई। टैक्स बढ़ने के डर से लोगों ने जरूरत से ज्यादा शराब खरीदी। छावनी क्षेत्र और हॉटस्पॉट इलाके में शराब की दुकानें खुलने पर अभी प्रतिबंध है। इस क्षेत्र में 40 दुकान अभी बंद हैं। जनपद में 520 दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के स्तर से प्रशासन को लॉकडाउन थ्री को लेकर तीन मई की रात दिशानिर्देश प्राप्त हो गए थे। इसमें शराब की दुकानों को खोलने का फैसला किया गया। इस पर चार मई को दोपहर बाद अमल करते हुए डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने आठ शर्तों के तहत शराब की देशी और अंग्रेजी दुकानों को खोलने की अनुमति जारी की। इसके तहत जनपद में देशी, अंग्रेजी शराब, बीयर और भांग की करीब 520 दुकानों को अनुमति दी है। छावनी क्षेत्र और हॉटस्पॉट इलाके की 40 दुकानों को फिलहाल इस प्रतिबंध से मुक्त नहीं किया गया है। यहां सभी दुकानें बंद ही रहेंगी।
शर्तों के मुताबिक शराब की दुकान प्रात: 10 बजे से शाम सात बजे तक ही खोलने के निर्देश हैं। चार मई से छह मई तक करीब 20 घंटे शराब की दुकानें खुली हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 20 घंटे में करीब सवा करोड़ रुपये की शराब बिकी है। चूंकि दिल्ली में शराब पर 70 फीसदी तक टैक्स बढ़ाया गया है इसलिए यूपी में भी टैक्स बढ़ने की आशंका के चलते लोगों ने जरूरत से ज्यादा शराब खरीदी है।
विज्ञापन

भीड़ को रोक पाना पुलिस के लिए चुनौती
जिन शर्तों के साथ शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है उनमें किसी भी फुटकर दुकान पर सिर्फ पांच ग्राहकों की मौजूदगी दो-दो गज की दूरी पर रहने का निर्देश है। इसी के साथ ग्राहक तथा दुकानदार को मास्क लगाने, साफ-सफाई और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखने के निर्देश हैं। सार्वजनिक स्थान, दुकान या मॉडल शॉप पर मदिरा पान की अनुमति नहीं दी गई है।
इन तमाम निर्देशों के बाद भी शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। इन तीन दिनों में मथुरा शहर के साथ सुरीर, नौहझील, बाजना, फरह आदि स्थानों पर शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। भीड़ को रोकने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। चूंकि हॉटस्पॉट एरिया में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस को ताकत झोंकनी पड़ रही है इसलिए शराब की दुकानों पर भीड़ रोकना भी चुनौती बना हुआ है।
जिले में शराब की दुकानों केे खुले तीन दिन हुए हैं। शराब की बिक्री का पूरा आकलन नहीं किया गया है, लेकिन अभी तक की जानकारी मिली है कि करीब सवा करोड़ रुपये की शराब बिक चुकी है।
विज्ञापन

- ओमवीर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें