फोटो1ः सौंख में महाराजा गु्रप द्वारा दी गई राशन सामग्री को वितरित करते नगर पंचायत चेयरमैन भरत सिंह व गु्रप के पदाधिकारी
- फोटो : AMAR UJALA
सौंख (मथुरा)। कोरोना वायरस जैसी बीमारी के चलते देश में चल रहे लाॅकडाउन से गरीब और असहाय लोगों की रसोई प्रभावित हुई है। इसी संकल्प के गरीबों की मदद के लिए महाराजा ग्रुप मथुरा की ओर से नगर पंचायत क्षेत्र में राशन सामग्री के पैकेट वितरित किये। वितरण का शुभारंभ चेयरमैन भरत सिंह ने किया। इस दौरान शेढ़ का मठ, जाटव बस्ती, बाल्मीक बस्ती, सहजुआ थोक, पुन्ना थोक आदि क्षेत्रों में करीब एक हजार राशन सामग्री के पैकेट बांटे। महाराजा गु्रप के चेयरमैन प्रीतम सिंह प्रमुख ने बताया कि कोरोना जैसी बीमारी से प्रभावित हुई गरीब व असहाय लोगों को गु्रप राशन सामग्री से मदद कर रहा है। आगे भी इसी प्रकार की लोगों की मदद की जायेगी। महाराजा ग्रुप के सदस्य राजकुमार, चैधरी कप्तान सिंह, भरतसिंह, अजयपाल सिंह, गोविंद अग्रवाल ने सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेश सिंह, सभासद प्रतिनिधि चेतन सिंह, विजय सिंह, आदि उपस्थित है।