फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान भाई ध्यान दें...ऊंचे दामों में बेचना है गेहूं, तो आज ही कर लें ये काम; तभी होगा मोटा मुनाफा

Wed, 12 Mar 2025 01:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों को 2425 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा। जिले में खरीद के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं।
 
विज्ञापन
गेहूं। - फोटो : एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गेहूं की खरीद के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 17 मार्च से शुरू कर रहा है। जिले में खरीद के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य तथा रसद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण चल रहा है। सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन


जिलेभर में खोले गए 68 केंद्र
डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि जिलेभर में 68 केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले एक मार्च से खरीद शुरू होनी थी, लेकिन शासन ने तिथि को बढ़ा दिया था। ऐसे में अब 17 मार्च से सभी केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली जाएं।

ये भी पढ़ें -  Holi 2025: नंदगांव की लठामार होली...हुरियारिनों ने बरसाईं लाठियां, हुरियारों ने की हंसी-ठिठोली; देखें फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन



बटाईदार भी करा सकेंगे पंजीकरण
उन्होंने बताया कि बटाईदार किसान भी समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। गेहूं की खरीद के लिए जिले में खाद्य एवं रसद विभाग के आठ क्रय केंद्र, पीसीएफ के 44 केंद्र तथा पीसीयू के 12 केंद्र और भाखानि के 4 केंद्र बनाए गए हैं। किसान इन केंद्रों पर गेहूं बेच सकता है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। अब तक 750 किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कराया है।

ये भी पढ़ें -  UP Encounter: 'छह हत्याएं करने के बाद ही शादी', असद गैंग में सदस्य बनने के लिए पूरी करनी होती हैं ये शर्तें


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें