फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटन रिले का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगामी आठ जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई मद्रास में आयोजित होने वाली शतरंज ओलंपियाड से पूर्व विभिन्न स्थानों के भ्रमण के लिए निकली बैटन रिले मशाल शनिवार की मध्य रात्रि श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा पहुंची। यहां यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल के संस्थापक व यूथ आइकन कन्हैया गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों ने स्वागत किया। स्वागत के बाद रिले आगरा रवाना हो गई।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पहुंचने पर कन्हैया गुर्जर ने बैटन रिले शतरंज ओलंपियाड का नेतृत्व कर रहे भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर व कार्तिक उपाध्याय का पगड़ी बांध और राधे-राधे नाम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। जय सिंह चौहान ने मथुरा का पेड़ा खिलाया। इस दौरान जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने बैटन रिले में शामिल अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस मौके पर शतरंज खिलाड़ी शुभम शर्मा, बॉक्सिंग कोच मुकेश यादव, कुश्ती कोच ब्रजमोहन चौधरी, कीड़ा भारती के सचिव भूपेंद्र मिश्रा, ब्रज केसरी हनुमान पहलवान, जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव राकेश सैनी आदि ने भगवान श्रीराधा-कृष्ण की छवि भी उन्हें भेंट की। संजू गुर्जर, भगवान सिंह, कैप्टन हरचरण सिंह, परशुराम सिंह, मोरह पाल सिंह, जगवीर सिंह फौजी, अंपायर राहुल उपाध्याय, नकुल चौधरी, योगेश राठौर, संजय धनगर ,रजत अग्रवाल, सुरेश गुर्जर, दिगंबर गुर्जर, डीसी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें