फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबिनार पर आज से शुरू होगा राष्ट्रीय लोक नाट्य महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना के कारण उत्पन्न राष्ट्रीय संकट की विषम स्थितियों में विगत तीन माह से सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्पन्न शून्यता के निवारण के लिए वाराणसी की सांस्कृतिक संस्था दशरूपक तथा मुंबई की संस्था ‘नाइन लिम्बस’, लोक बिरवा तथा समनकार ने ‘लाइव प्रसारण’ के माध्यम से नौ दिवसीय राष्ट्रीय लोक नाट्य महोत्सव के आयोजन का फैसला किया है।
विज्ञापन

वेविनार के माध्यम से महोत्सव में लोक संस्कृति विषयक ‘रंग संवाद’ तथा प्रमुख नाट्य प्रस्तुतियां का आकर्षण होगा। लोक नाट्य महोत्सव का 21 मई को रात 7 बजे पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन संबोधन में ‘रंग संवाद’ के अंतर्गत वह विशेष रूप से ब्रज की लोक संस्कृति की व्याख्या करेंगे। विद्वानों एवं श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों की लोक नाट्य विधाओं का मंचन भी किया जाएगा।
लोक नाट्य महोत्सव के राष्ट्रीय संयोजक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि लोक नाट्य महोत्सव के राष्ट्रीय आयोजन में नीलम मानसिंह, डॉ. संजय उपाध्याय, डॉ. गणेश चंद शिवे, नीरज कुंदेर सीधी आदि विद्वान, रंग, संवाद करेंगे। लोक नाट्य महोत्सव का प्रारंभ नौटंकी से होगा।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की सीमा घोष द्वारा पांडवानी, निर्माण कला मंच पटना द्वारा ‘बिदेसिया’, डॉ. महिलाल के निर्देशन में हरियाणा का ‘स्वांग’, डॉ. यशवंत जाधव द्वारा महाराष्ट्र का लोक नाट्य ‘पोआड़ा’ तथा अंतिम दिन 28 मई को ‘हम’ थियेटर ग्रुप भोपाल द्वारा बुंदेली लोक नाट्य ‘हरदौल’ का एकल मंचन किया जाएगा। संगोष्ठी तथा लोक नाट्य -प्रस्तुतियों को ‘फेस बुक’ पर भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें