फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के एक प्रतिशत लोगों की भी नहीं हो सकी जांच

विज्ञापन
सौंख रोड पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश रोकने के लिए एक गली में किया गया रास्ता बंद। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रुक नहीं रही है। हर दिन नए पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। शहर के हॉटस्पॉट एरिया से लेकर, फरह, छटीकरा, बलदेव, ओल और वृंदावन तक कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने से हड़कंप है। अब तक कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 57 हो गई है, जबकि तीन हजार से अधिक लोग क्वारंटीन किए हैं।
विज्ञापन

पिछले लगभग 7 दिन में मथुरा में नए कोरोना पॉजिटिव केस तेजी के साथ सामने आए हैं। मंगलवार रात फरह में एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस स्थिति में मथुरा में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है, जबकि कोरोना संक्रमित 5 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। क्वारंटीन मरीजों की संख्या तीन हजार से अधिक पहुंच गई है। शहर का बड़ा हिस्सा सील कर दिया गया है। रेड जोन में मथुरा को शामिल करने के बाद भी हालात सुधर नहीं रहे हैं।
जांच की प्रक्रिया धीमी
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग ने 19 मई तक संदिग्ध लक्षण मिलने पर 2362 लोगों के ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं, जबकि अब तक 2090 लोगों के सैंपल निगेटिव आए हैं। अभी स्वास्थ्य विभाग को 202 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

घनी बस्ती में मिले 30 केस
मथुरा। शहर की सील की गई घनी आबादी में लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या स्वास्थ्य विभाग को हैरान करने वाली है। 57 कोरोना पॉजिटिव में से 30 केस इसी सील की गई घनी आबादी के हैं। सील किए गए क्षेत्र में मरीजों की संख्या बढ़ रही है आगे और बढ़ने की आशंका है।
शहर के मंडी रामदास, भार्गव गली, लाल दरवाजा, चौक बाजार, मनोहरपुरा, भरतपुरगेट, चौबिया पाड़ा, नगला पायसा, सतघड़ा आदि ऐसे क्षेत्र की घनी बस्ती के साथ भरतपुरगेट, धौली प्याऊ, सौंख रोड, कठौती कुंआ आदि में मरीज मिलने से भी प्रशासन के माथे पर शिकन देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें