फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौसम ने किया बीमार

विज्ञापन
 जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। मौसम में तेजी से आए बदलाव के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में अस्पताल के सभी बेड मरीजों से फुल हैं। शनिवार को अस्पताल की ओपीडी में 1210 लोगों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकों को दिखाकर उपचार लिया। इसमें बुखार, जुकाम और पेट दर्द के गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डाॅ. विवेक मिश्रा ने बताया कि दिन में धूप और रात में सर्दी होने से लोगों को बीमारी चपेट में ले रही है। दो दिन से मरीजों की संख्या 20 से 30 प्रतिशत बढ़ी है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल, जुकाम, खांसी और बुखार के आ रहे हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। उधर, सामान्य वार्ड में अलग-अलग बीमारियों के मरीज भर्ती थे। जिससे वार्ड पूरा भरा नजर आया। सीएमएस डाॅ. मुकुंद बंसल ने बताया कि मौसम के बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इलाज के साथ सलाह भी मरीजों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें