मथुरा। कोसीकलां में रात को हुई बारिश में निकलता वाहन।
- फोटो : mathura
मथुरा/कोसीकलां। बीते दिनों से हो रही बारिश से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। रविवार को उमस भरी गर्मी रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 7 मई तक आंधी के साथ बारिश के आसार जताए हैं।
वही रात 9 बजे के लगभग अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं बिजली भी गुल हो गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण 132 केवीए सब स्टेशन में फॉल्ट हो गया। एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को ढूंढकर बिजली आपूर्ति सुचारू की जा रही है।
इधर, मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, 7 मई तक आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं आंधी और बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। बारिश और आंधी में लोगों को बाहर न निकालने की सलाह दी है।