फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गंगाजल की लाइन शिफ्ट होने से दो दर्जन वार्डों में बाधित रही जलापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन की शिफ्टिंग का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। इसके कारण गंगाजल की आपूर्ति दो दर्जन वार्डों में पूरी तरह से जलापूर्ति बाधित रही। जलकल ने टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति कराई। इससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 31 जनवरी तक यही हाल रहेगा।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में वर्तमान में 25 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति हो रही है, जबकि अन्य क्षेत्रों के लोग निजी संसाधनों या जलकल विभाग के नलकूपों के माध्यम से जलापूर्ति होती है। भूतेश्वर पर रेलवे लाइन के कार्य के कारण गंगाजल की मुख्य लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। मंगलवार से यह कार्य शुरू हो गए है। इसी कारण से करीब दो दर्जन वार्डों में गंगाजल की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जलकल के महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने बताया कि बाधित होने वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। अगर कहीं जलापूर्ति की समस्या आ रही है तो विभाग के नंबर पर संपर्क करके बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें