फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में आधार कार्ड शिविर आज सुबह 9 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मसानी क्षेत्र में सरस्वती कुंड स्थित कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला द्वारा आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले कैंप में लोग जरूरी दस्तावेज के साथ शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

शिविर में लोग नए आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण के साथ ही पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, फोटो आदि सुधरवा सकते हैं। शिविर में आधार कार्ड अपडेट भी कराया जा सकेगा। इसके लिए लोगों को अपने साथ निर्धारित फीस, आधार कार्ड की मूल प्रति और आवश्यक दस्तावेज लेकर आना होगा। शिविर में यूआईडीएआई व डाक विभाग के अधिकृत अधिकारी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें