फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, गोकुल बैराज से डिस्चार्ज बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों के लोगों में बेचैनी बढ़ गई। खतरे की आशंका देख गोकुल बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा दिया गया है। इससे अब बाढ़ के खतरे की कोई बात नहीं बताई जा रही है। सोमवार से पानी उतरना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गत 13 अगस्त को ओखला से छोड़े 37 हजार क्यूसेक पानी के मथुरा पहुंचने के बाद जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज दी गई। प्रयाग घाट पर यमुना का जलस्तर 164.80 मीटर तक पहुंच गया है। इसके चलते गोकुल बैराज से भी पानी का डिस्चार्ज बीस से बढ़ाकर 34 हजार क्यूसेक कर दिया गया है। इससे खतरे जैसी कोई बात नहीं बताई जा रही है।

इधर ओखला बैराज से भी पानी का डिस्चार्ज घटकर रविवार को 14 हजार क्यूसेक पर आ गया है। जल संसाधन विभाग के एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि ओखला से छोड़े गए पानी के आने के कारण थोड़ा जलस्तर बढ़ गया था। इसे तेजी से आगे डिस्चार्ज किया जा रहा है। सोमवार से जलस्तर घटना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें