फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 5552 तुलसी के पौधों से सजेगी वृंदा वाटिका

विज्ञापन
वृंदा वाटिका देखते लोग
विज्ञापन
वृंदावन। राधावल्लभ संप्रदाय के प्रवर्तक वंशी अवतार गोस्वामी श्री हित हरिवंश महाप्रभु के 552वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वृंदावन धाम में भव्य वृंदा वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर राधावल्लभ मंदिर के सेवायतों द्वारा 5552 तुलसी के पौधों से यह विशेष वाटिका सजाई जाएगी।
विज्ञापन



जिसकी शुरुआत मंदिर के प्रथम स्थल मदन टेर ऊंची ठौर पर की गई। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर तुलसी क्यारी बनाते समय सेवायत आचार्य आनंदलाल गोस्वामी एवं सुकृतलाल गोस्वामी ने कहा कि तुलसी भारतीय धर्म, संस्कृति और चिकित्सा तीनों ही दृष्टिकोणों से अत्यंत महत्वपूर्ण है।


ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा और संत कार्ष्णि नागेंद्र गौड़ ने तुलसी को आरोग्य लक्ष्मी बताया। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज, गोपाल शरण शर्मा, विशाल लाल गोस्वामी, हित गोपेंद्र लाल गोस्वामी, पंडित पवन शर्मा, ईशान गौर, योगेश पचौरी, और रोहित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें