फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जन्मभूमि पर भव्य फूल बंगले में चंदन शृंगार कर दर्शन देंगे ठाकुरजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अक्षय तृतीया के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इस बार श्री केशवदेव मंदिर, श्री राधा कृष्ण मंदिर और गर्भगृह में चंंदन शृंगार में भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन होंगे। इसके साथ ही फूल बंगला भी सजाया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि बैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। 30 अप्रैल को इस बार अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। इस दिन जन्मस्थान के प्रांगण में स्थित श्री केशवदेव, श्री गर्भ गृह और श्रीराधाकृष्ण मंदिर को भव्य फूल बंगला से सुसज्जित किया जाएगा। सुबह से ही ठाकुर श्री केशवदेव जी और श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार के श्रीविग्रह सर्वांग चंदन शृंगार में भक्तों को दुर्लभ स्वरूप में दर्शन देंगे।
इस मौके पर अन्नक्षेत्र प्रांगण में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रसाद के रूप में सत्तू और खरबूजे का वितरण भक्तों को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया से लगातार पुष्प बंगले में विराजमान होकर भगवान श्रीकेशवदेव जी भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें