फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 146 उम्मीदवारों के भाग्य पर लगेगी मुहर

Fri, 16 Oct 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो चरणों का मतदान होने के बाद शनिवार को तीसरे चरण के लिए वोट पड़ेंगे। इसमें फरह, मथुरा, गोवर्धन क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के 14 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं।
विज्ञापन

शनिवार को पंचायत चुनाव के तीसरा चरण में जिला पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष अनूप चौधरी भी मैदान में हैं। इस चरण में जिला पंचायत के वार्ड 17 से 30 तक के लिए 146 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला है।

जिले के चार चरणों के चुनाव में यह रिकार्ड उम्मीदवारी है। इस दौरान 5.11 लाख मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना है। इसमें 2.32 लाख महिला मतदाता भी शामिल हैं। 261 मतदान केंद्रों के 703 बूथ हैं, जहां तीसरे चरण में मतदान होना है। शुक्रवार को तीसरे चरण के लिए ब्लाक स्तर से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। इस दौरान प्रशासनिक अफसर भी ब्लाक मुख्यालय पर मौजूद रहे।
विज्ञापन



वार्ड 23 में रहेगी विशेष सतर्कता
तीसरे चरण के मतदान में आज प्रशासनिक अफसरों की नजर वार्ड 23 के क्षेत्र पर कुछ ज्यादा ही रहेगी। इस वार्ड के गांव भाहई, बबूरी, करनावल, बरारी, बलरई, महुअन आदि में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। यह गांव कई दृष्टि से अतिसंवेदनशील हैं।


गोवर्धन ब्लाक
तृतीय चरण के अंतर्गत गोवर्धन ब्लाक में 98 क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चार वार्डों के लिए मतदान होना है। यहां कुल मतदाता 146135 हैं। यहां 76 मतदान केंद्र और 217 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें पांच अति संवेदनशील केंद्र हैं। ये सभी अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं।

फरह ब्लाक
फरह ब्लाक में कुल 55 ग्राम पंचायत हैं। आज इस ब्लाक में 70 मतदान केंद्र और 151 मतदान स्थल पर मतदान होना है। इसमें 18 सेक्टर तीन जोन बनाए गए हैं। इसमें भी 26 संवेदनशील, 12 अतिसंवेदनशील, आठ अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र शामिल हैं। यहां वोटरों की संख्या 106824 है। क्षेत्र पंचायत के वार्ड 77 और जिला पंचायत के वार्ड 21, 22, 23 इस ब्लाक में शामिल हैं।

मथुरा ब्लाक
मथुरा ब्लाक में कुल 75 ग्राम पंचायत हैं। यहां 116 मतदान केंद्र और 329 मतदान स्थलों पर मतदान होना है। इसमें 12 सेक्टर दो जोन बनाए गए हैं। इसमें भी 61 संवेदनशील, 26 अति संवेदनशील, 7  अति संवेदनशील प्लस मतदान केन्द्र शामिल हैं। क्षेत्र पंचायत के 174 वार्ड इस ब्लॉक में है। जिला पंचायत के पांच वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें