फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जन्म, जाति, निवास प्रमाण पत्रों को जमा कराने के लिए उमड़ रहे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुराविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मैपिंग में छूटे 1.67 लाख मतदाताओं की नींद उड़ी हुई है। मतदाता फॉर्म को पूरा करने के लिए सुनवाई केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जन्म, जाति, निवास प्रमाण पत्र से लेकर परिवार रजिस्टर की नकल तक के लिए लोगों को ब्लॉक और तहसीलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं 31 जनवरी को जिलेभर के बूथों पर मेगा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर की हलचल अब भी खत्म नहीं हुई है। छाता, बलदेव, मांट, गोवर्धन और मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्रों के मैपिंग से छूटे मतदाताओं को अब बीएलओ की बातों पर ध्यान नहीं देना साल रहा है। वोट कटने डर सता रहा है। लोग अपने काम छोड़कर बूथों पर पहुंच रहे हैं। नोटिस के बाद 13 प्रपत्रों में से कोई एक प्रपत्र लगवाना जरूरी है। इसके लिए लोग जुटे हुए हैं। किसी को अपने सास-ससुर का स्थायी निवास प्रमाण पत्र चाहिए तो किसी को परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत है। ऐसे में तहसील और ब्लॉक कार्यालयों पर भी भीड़ बढ़ गई है। लोग दस्तावेज पूरे करके रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां लंबी लाइनें लगी हुई हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि 26 फरवरी तक यह कार्य चलेगा। ऐसे में मतदाता अपने जरूरी दस्तावेजों को एकत्र करके रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को जमा करवाएं। किसी तरह की दिक्कत आने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क करें।

डीएम ने ईओसी का किया निरीक्षण
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने ईआरओ द्वारा लगाई गई रिपोर्ट का सत्यापन किया। मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों को ईआरओ द्वारा जांच कर ऑनलाइन पोर्टल पर रिपोर्ट लगाकर डीईओ लॉगिन पर फॉरवर्ड किया जा रहा है। इसी का डीएम ने सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें