फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चमक-दमक से दूर विराट-अनुष्का, वृंदावन में भक्तों संग बैठे; संत प्रेमानंद के सत्संग में दिखी अनोखी सादगी

Tue, 17 Feb 2026 01:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे। इस बार उन्होंने किसी विशेष प्रोटोकॉल के बिना हजारों श्रद्धालुओं के बीच बैठकर संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में भाग लिया।
विज्ञापन
विराट-अनुष्का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। इस बार उनकी यात्रा पहले की तरह निजी मुलाकात तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे हजारों श्रद्धालुओं के बीच सामान्य भक्त की तरह सत्संग में शामिल होते नजर आए।
विज्ञापन

 

विशेष प्रोटोकॉल के बिना पहुंचे दोनों
जानकारी के अनुसार, विराट और अनुष्का ने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन स्थल पर पहुंचकर साधारण श्रद्धालुओं के बीच बैठकर सत्संग सुना। इससे पहले वे संत महाराज से एकांतिक वार्तालाप के माध्यम से शांत वातावरण में मिलते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सार्वजनिक सत्संग में भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिस को नहीं दी गई थी सूचना
बताया जा रहा है कि इस दौरे की सूचना स्थानीय पुलिस को पूर्व में नहीं दी गई थी। हालांकि उनके आगमन की चर्चा धीरे-धीरे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच फैल गई, जिसके बाद सत्संग स्थल पर उत्सुकता और भी बढ़ गई। इसके बावजूद दंपती ने पूरी सादगी और संयम बनाए रखा। सत्संग के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने ‘दीक्षा’ और ‘शरणागति’ के बीच के अंतर पर विस्तार से प्रकाश डाला। विराट और अनुष्का ध्यानपूर्वक प्रवचन सुनते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें