फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शराब ठेके के खिलाफ 12वें दिन ग्रामीणों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। गांव दघेंटा में कंपोजिट शराब ठेका हटवाने के लिए भाकियू अराजनैतिक के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन 12वें दिन भी जारी रहा। प्रशासन द्वारा ठेका नहीं हटाए जाने पर लोगों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मुकेश रावत, अवधेश रावत ने कहा कि गांव के बीच शराब का ठेका किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा। यह ठेका न सिर्फ सामाजिक माहौल को बिगाड़ रहा है, बल्कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बना हुआ है। आंदोलन को और तेज करते हुए ग्रामीणों ने अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया।
धरनास्थल पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द ठेका नहीं हटाया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में चंद्रपाल सरपंच, संजय सिंह, कुंतभोज, आंसू चौधरी, ओमवीर, सत्येंद्र, देवेंद्र, गिर्राज, अतर सिंह, जबर सिंह, हरिमोहन, प्रताप सिंह, विजय सिंह, अतर सिंह, गुड्डू, ओमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें