फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राशन डीलर के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
फोटो महावन तहसील में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
महावन। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा नगला गुखरोली के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर पहुंचकर राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम महावन प्रजाक्ता त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए राशन वितरण में धांधली, अभद्र व्यवहार और दबंगई के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कोटेदार का लाइसेंस निरस्त कर निष्पक्ष जांच कराने तथा पात्र लाभार्थियों को नियमित राशन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार गांव में नहीं रहता, बल्कि आगरा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसकी जगह राशन की दुकान किसी अन्य व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही है, जो राशन लेने आने वाले लोगों से गाली-गलौज करता है और विरोध करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है। ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह, हरेश सिंह और प्रदीप ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों से कई पात्र परिवारों तथा अंत्योदय कार्डधारकों को पूरा राशन नहीं मिला। कई बार पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन बाद में राशन देने से इनकार कर दिया जाता है। दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार राशन के बजाय 200 रुपये देकर मामला शांत कराने का प्रयास किया जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसडीएम महावन प्रजाक्ता त्रिपाठी ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें