फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sextortion: गैंग ने आधा सैकड़ा लोगों को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूले करोड़ों रुपये, कहीं आप भी तो...

Sat, 04 Mar 2023 04:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में शातिर अपराधियों ने लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाकर करोड़ों रुपये की वसूली की। पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ कर अपराध में शामिल अन्य आधा दर्जन से अधिक आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
 
विज्ञापन
Sextortion (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सेक्सटॉर्शन का बड़ा मामला सामने आया है। यहां आरोपी वीडियो कॉल करके अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे। गैंग अब तक आधा सैकड़ा लोगों को शिकार बना चुका है। इन लोगों से यह करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।   

विज्ञापन


मामला शेरगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां सेक्सटॉर्शन से जुड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने गैंग के एक शातिर आपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गैंग फेसबुक, व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करके लोगों का  अश्लील वीडियो बना लेता था। अश्लील वीडियो का डर दिखाकर ब्लैकमेल करते थे। इसके बाद बाद पैसों की वसूली करते थे। अब तक यह करीब सवा करोड़ रुपये की वसूली कर चुके हैं।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने साबिर निवासी बाबूगढ़, शेरगढ़ को गिरफ्तार किया है। इसे अदालत में पेश किया गया। जहां से इसे जेल भेज दिया गया। वहीं इसके जालसाज साथी तारीफ, रफीक, सहीद, आलम, मुस्ताक खां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। यह सभी आरोपी बाबूगढ़ शेरगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं दो अज्ञात जालसाज भी शामिल हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही हैं।

बताया कि फर्जी बैंक अधिकारी बनकर जालसाजी करते थे। इसके अलावा व्हाट्सएप से वीडियो कॉल करके लोगों को अपने झांसे में फंसाकर खातों में पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे से फर्जी एकाउंट में पैसे डलवाते हैं। कब्जे से 48 सिमकार्ड 4-जी के बरामद हुए हैं। 

कई जिलों के लोगों को बनाया शिकार

थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि इस गैंग ने अभी तक 51 लोगों से करीब सवा करोड़ रुपये की ठगी की है। यूपी के मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद आदि जिलों में यह ठगी कर चुके हैं। इस गैंग का पूरा ब्योरा खंगाला जा रहा है। जल्द ही फरार जालसाज पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें