फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का दे दना दन वीडियो वायरल: वृंदावन में परिक्रमा कर रहे दो श्रद्धालुओं को पीटा, एक हुआ बेहोश तो उड़े होश

Sat, 04 Mar 2023 11:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृदंवान में रंगभरी एकादशी पर भीड़ के बीच में चल रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक बेहोश हो गया, जिससे आक्रोशित लोग पुलिस से भिड़ गए। 
विज्ञापन
पुलिस का दे दना दन वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृदंवान में होली को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। ये भीड़ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

परिक्रमा के दौरान का मामला 

वृदंवान में रंगभरी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की परिक्रमा चल रही थी। इसी दौरान परिक्रमा कर रहे दो श्रद्धालु युवकों से न जाने क्या बात हुई, कि पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद तो पुलिसकर्मियों ने हद ही कर दी। दोनों युवकों को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिए। पुलिसकर्मियों की ये हरकत देख राहगीर हैरान थे। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें - UP: एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी की चार करोड़ की जमीन कुर्क, समाजवादी पार्टी में है पूरा परिवार

पुलिस से भिड़ गए लोग

पुलिस कर्मियों की पिटाई से एक युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। ये देख लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी से खींचतान कर दी। लोगों का आक्रोश देख पुलिसकर्मीय बैकफुट पर आ गए। इसके बाद दोनों युवक और परिजनों को थाने ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: फर्जी लेफ्टिनेंट कमांडर ने ऑनलाइन मंगवाया था स्टांप पेपर, ठगी का बड़ा खेल आया सामने
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें