फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में चार स्थानों पर शुरू हुई फल और सब्जी की बिक्री

विज्ञापन
सील किए गए एरिया छत्ता बाजार में ढकेल से सब्जी खरीदते लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। फल और सब्जी के थोक खरीदारों की भीड़ को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सोमवार को मंडी चार हिस्सों में विभाजित कर दी गई। नई व्यवस्था के तहत दो स्थानों पर फल तथा दो स्थानों पर सब्जी की बिक्री कराई गई है। इससे एक ही स्थान पर एकत्रित होने वाली खरीदारों की भीड़ बट गई।
विज्ञापन

राज्य सरकार के दिशा निर्देश के तहत जिला मुख्यालय स्थित फल और सब्जी की मंडी सोमवार को रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक खोली गई। इसी अवधि में फल और सब्जी की खरीदारी हुई। इस दौरान मंडी में बड़ा परिवर्तन नजर आया। मंडी सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सब्जी मंडी को चार भाग में विभाजित किया गया है।
फलों के लिए दो स्थान और सब्जी के लिए भी दो स्थान तय किए गए हैं। इससे अब मंडी में भीड़ नजर नहीं आएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पर्याप्त स्थान भी होगा। इस व्यवस्था का लाभ यह भी रहेगा कि जिस फल खरीदने वाले अलग रहेंगे और सब्जी वाले अलग रहेंगे। सोमवार को रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक दुकानदारों ने बगैर भीड़ के खरीदारी की है।
विज्ञापन

ये बनाई गई है व्यवस्था
फल मंडी-1
केला, सेब, संतरा, अंगूर, पपीता आदि
(पुलिस चौकी वाले रास्ते की ओर तय किया स्थान)
फल मंडी-2
तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा
(कच्चा खाली पार्किंग स्थल पर तय किया स्थान)
सब्जी मंडी-1
बैंगन, करेला, टिंडा, लोकी, तोरई, काशीफल, सीजनल अन्य सब्जी
(खुली गल्ला मंडी के चबूतरा एक और दो पर)
सब्जी मंडी-2
आलू, प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, नीबू
(फल सब्जी का दूसरे गेट के समीप तय किया है स्थल)
डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा
सोमवार को मंडी खुलने और बंद होने का समय परिवर्तित होने के बाद सोमवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी गौरव ग्रोवर ने मंडी का निरीक्षण किया। नई व्यवस्था के तहत फल और सब्जी की बिक्री की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अफसर सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति से भी संतुष्ट नजर आए।
मंडी समिति में फल और सब्जी की खरीद के दौरान करीब 1500 लोगों की मौजूदगी एक ही स्थान पर रहती थी। इसमें करीब 200 व्यापारी, 500 पल्लेदार और 800 खरीदार यहां पहुंचते थे। अब ये संख्या चार स्थानों पर विभाजित होने से भीड़ नहीं रहेगी।
विज्ञापन

- सुनील शर्मा, सचिव मंडी समिति, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें