फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन मंदिर में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीराधा स्नेह बिहारी मंदिर में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें चार नामजद और तीन अज्ञात युवक शामिल हैं। इस घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बिहारीपुरा दुसायत निवासी करन कृष्ण गोस्वामी ने कोतवाली में यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे कुछ युवक श्रीराधा स्नेह बिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार से जबरन बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना किया। इस पर आरोपी युवक उग्र हो गए और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपितों ने पुजारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिससे एक पुजारी को चोटें आईं। हंगामे के दौरान आरोपियों ने मंदिर के प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने जूते-चप्पल फेंककर द्वार पर लगा शीशा भी तोड़ दिया।
यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे निगरानी कैमरों में कैद हो गई है। इस घटना के बाद से मंदिर के पुजारियों और सेवायतों में भय का माहौल है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि करन कृष्ण गोस्वामी की शिकायत पर पुलिस ने गौतम पाड़ा निवासी शेखर गौतम, विपुल गौतम, किशोरपुरा निवासी विवेक गौतम और हर्ष गौतम के अलावा तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें