फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पैर फिसलने से ट्रेन के गेट पर लटकी महिला यात्री, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने दिखाई जांबाजी; ऐसे बचा ली जान

Thu, 12 Nov 2026 06:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर उस समय चीखपुकार मच गई, जब चलती ट्रेन में चढ़ने के दाैरान एक महिला यात्री पैर फिसलने से गेट पर लटक गई। प्लेटफाॅर्म पर तैनात आरपीएफ प्रभारी ने महिला की जान बचाई। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
ट्रेन के गेट से लटकी महिला यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जंक्शन पर बुधवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। चलती कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में एक महिला यात्री फिसलकर कोच के गेट से लटक गई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित खींच लिया। 
विज्ञापन


">http://

घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दोपहर 2:05 बजे की है। ट्रेन संख्या 18478 के एस-3 कोच में चढ़ते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया। उसे लटकता देख आरपीएफ प्रभारी ने बिना देर किए बचा लिया। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवा दी। महिला को चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार की पेशकश की गई, लेकिन उसने मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक द्वारा किए गए कार्य की स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मियों ने सराहना की। बाद में यात्रियों के सुरक्षित बैठने पर ट्रेन रवाना हुई। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके वर्मा ने बताया कि जरा सी देरी महिला की जान पर भारी पड़ सकती थी। महिला बिना नाम-पता बताए ट्रेन में सवार होकर चली गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें