वैलेंटाइन कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल क्लब परिवार की सदस्य
मथुरा। अग्रवाल क्लब परिवार मथुरा द्वारा वैलेंटाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल भेंट कर किया। नई दिल्ली से आईं आंचल डीजे ने माहौल को और शानदार बना दिया।
संस्थापक अजय कांत गर्ग ने कहा कि फरवरी का महीना सिर्फ प्रेमी एवं प्रेमिका के प्यार का नहीं बल्कि प्रत्येक रिश्ते में प्यार का दिन है। इस दौरान अभिषेक, स्वाति अग्रवाल, नीरज, दीप्ति अग्रवाल, गौरव, कमल गोयल और विनीत, लवली गोयल को सम्मानित किया।
अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, रीना अग्रवाल, सचिव योगेश अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष विशाल अग्रवाल एवं पारुल अग्रवाल को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नरेंद्र, अंजना अग्रवाल, अशोक, राधा अग्रवाल, मोनू, रजनी मित्तल, मनीष, मोनिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद