फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोबाइल फोन लेकर अपने खाते में ट्रांसफर किए 6.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किसी से बात करने के बहाने मोबाइल फोन लेने के बाद जानकारों ने व्यक्ति के खाते से 6.60 लाख रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। सिम निकालकर अपने पास रख ली। पीड़ित ने साइबर थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जैंत के गांव नगला रामलाल निवासी बच्चू सिंह ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र के दतिया में उनके साढ़ू रहते हैं। वह एक जनवरी को साढ़ू की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके पास सुरेंद्र अपने साथियों के साथ आ गया। पीड़ित से मोबाइल ले लिया कि, किसी से बात करनी है। इसी दौरान उसने उनके मोबाइल से अपने बैंक खाते में 6.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में सुरेंद्र, आकाश, कुलदीप समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें