फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी के इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोलीकांड में घायल भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी के परिजन व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने और अतिरिक्त पैसे मांगने का आरोप लगाया है। अस्पताल परिसर में हंगामा कर नारेबाजी की। पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बीते दिनों वृंदावन में भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी को बाइक सवारों ने गोली मार दी थी। पुलिस ने उन्हें हाईवे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को अस्पताल से उनकी छुट्टी हुई। परिजन का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज में न केवल लापरवाही बरती बल्कि तय खर्चे के अलावा 30 हजार रुपये अतिरिक्त देने का दबाव बनाया।
भनक लगने पर भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजन और कार्यकर्ताओं को शांत किया। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें