फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रेमी की शादी की भनक पर प्रेमिका ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रेमी की शादी होने की भनक लगने के बाद प्रेमिका ने पुराने बस स्टैंड पर एक घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया। महिला जैसे ही ऑटो में बैठी, उसके प्रेमी ने जबरन नीचे उतार लिया। हंगामा देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। महिला दूसरे ऑटो में बैठकर वहां से निकल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में महिला ने बताया कि वह रिफाइनरी क्षेत्र की रहने वाली है। वह 10 साल से अपने प्रेमी के साथ रह रही है। आरोप है कि बीते कुछ दिन से उसका प्रेमी दूसरी युवती से बातचीत करने लगा। महिला ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी शादी होने वाली है। रविवार रात को मौका देखकर महिला घर भाग निकली। महिला का पीछा करते-करते प्रेमी ने उसे पुराने बस स्टैंड पर पकड़ लिया। यहां दोनों ने एक घंटे तक हंगामा किया। लोगों के पूछने पर बताया कि उसके प्रेमी ने धोखा दिया है। वह छोड़कर जा रही है, इसलिए उसका प्रेमी विरोध कर रहा है। सीओ सिटी प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें