फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल: 18 और 19 सितंबर को अवकाश, 12वीं तक के सभी विद्यालयों के लिए आदेश

Thu, 17 Sep 2026 08:07 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राधाष्टमी के अवसर पर मथुरा के नंदगांव ब्लॉक क्षेत्र के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय और अशासकीय विद्यालयों में 18 और 19 सितंबर को अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से स्थानीय अवकाश का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
स्कूल बंद आदेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधाष्टमी पर नंदगांव ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में 18 और 19 सितंबर को अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में विकासखंड नंदगांव क्षेत्र में संचालित परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में दो दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश गोस्वामी ने दी है। 
विज्ञापन



 

राधा अष्टमी पर बरसाना के लिए परिवहन निगम चलाएगा 10 और बसें
राधा अष्टमी के पर्व पर बरसाना में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के संचालन की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब बरसाना के लिए परिवहन निगम की 10 बसें और संचालित की जाएंगी। हालांकि, पहले निगम ने राधा अष्टमी पर 160 बसें लगाने का निर्णय लिया था। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।


 

बरसाना में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ शुरू 
बृहस्पतिवार को राधारानी की जन्मस्थली बरसाना में श्रद्धालुओं का पहुंचना लगातार जारी रहा। मथुरा के नए बस अड्डे पर भी सुबह से ही बरसाना जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर करीब 20 मिनट के अंतराल पर बरसाना के लिए बसों का संचालन किया गया। आसपास के जिलों के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु मथुरा और बरसाना पहुंच रहे हैं। वहीं, सिटी बस सेवा की ओर से भी राधा अष्टमी पर 25 ई-बसें संचालित करने की घोषणा की गई थी। इन बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को बरसाना तक पहुंचाने की योजना थी।

 
विज्ञापन

बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे 
पर्व के दौरान भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए परिवहन विभाग बसों के फेरे बढ़ाने पर भी निर्णय ले सकता है। बरसाना में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से बसों की उपलब्धता और संचालन पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार यादव ने बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। आवश्यकता पड़ने पर बसें बढ़ाई जा सकती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें