फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समाज की एकजुटता ही सामाजिक समरसता का भाव

विज्ञापन
स्वयंसेवकों को संबोधित करते संघ के पदाधिकारी मुकुल कानिटकर।
विज्ञापन
मथुरा। फरह के परखम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय विमर्श संयोजक मुकुल कानिटकर ने सामाजिक समरसता पर जोर दिया। कहा कि सभी भारत के सपूत हैं और एकजुट होकर रहें। भारत का हिंदूू समाज अपने अस्तित्व को भूल गया, लेकिन हमारे ऋषियों ने संपूर्ण विश्व की समृद्धि का संदेश दिया। समाज की एकजुटता ही यामाजिक समरसता का भाव है।
विज्ञापन


वह मंगलवार को परखम में पं. दीनदयाल गो-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण का कार्य करने के संकल्प की पूर्ति में लगा है। यही संघ की स्थापना का उद्देश्य है। सामाजिक समरसता पर जोर देकर स्वयंसेवकों से कहा हिंदू समाज कहता है सर्वे भवंतु सुखनः अर्थात सारी सृष्टि सुखी हो। यह राष्ट्र जो पृथ्वी को अपनी मां मानता है और सुबह उठकर सबसे पहले पृथ्वी को प्रणाम कर अपनी दिनचर्या का प्रारंभ करता है

। ऐसे में प्रत्येक मनुष्य अंदर आत्मीयता भाव ही कुटुंब प्रबोधन है। केएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर निर्मल चंद्र प्रजापति ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धरातल से जुड़कर देश और समाज के युवाओं को राष्ट्र भक्ति के पथ पर आगे बढ़ा रहा है। यह आज की भौतिक दुनिया में बड़ा प्रशंसनीय कार्य है, इससे समाज व देश का हित होता है। इस दौरान शशांक भाटिया, जिला संघ चालक दास बिहारी, वर्ग व्यवस्था प्रमुख शिवकुमार और नरेश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


कल दीक्षांत समारोह में दी जाएगी विदाई
समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षु स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष की धुन के साथ तिष्ठ योग किया। संघ पद्धति का अभ्यास किया। बुधवार को प्रशिक्षुओं को दीक्षांत समारोह में विदाई दी जाएगी। इस मौके पर संघ के अखिल भारतीय अधिकारी सुरेश, क्षेत्र प्रचारक महेंद्र शर्मा, क्षेत्र कार्यवाह डॉ. प्रमोद शर्मा, वर्ग पालक धनीराम, प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार, सह प्रांत प्रचारक विनोद, क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख ललित, विभाग प्रचारक अरुण पांचजन्य, डॉ. संजय अग्रवाल, नरेंद्र पाठक, जगमोहन पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें