फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष ने किया कृष्णा कुटीर का निरीक्षण

विज्ञापन
राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह के साथ मौजूद महेंद्र प्रताप सिंह । स्वयं
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। राज्य महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने मंगलवार को मथुरा में आश्रय सदन, कृष्णा कुटीर का निरीक्षण किया। इसके बाद वृंदावन स्थित होटल कृष्णा इंटरनेशनल पहुंचीं। यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और समाजसेविका डॉ. लक्ष्मी गौतम ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


महेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़े केस की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि जिस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण का मूल गर्भगृह है, वहां मुगल शासक औरंगजेब द्वारा बनाई गई मस्जिद स्थित है। जिसे हटाकर भव्य मंदिर निर्माण की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाद विचाराधीन है और 4 जुलाई को अगली सुनवाई निर्धारित है।

सिंह ने जानकारी दी कि 23 मई को कोर्ट ने उनके द्वारा दायर प्रार्थना पत्र जिसमें मस्जिद को ''विवादित ढांचा'' घोषित करने की मांग की गई थी, पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बताया कि इस मुद्दे पर देश-विदेश में जन आंदोलन भी चलाया जा रहा है। हिंदू चेतना यात्रा को मातृशक्ति का समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुषमा अग्रवाल, वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक वैशाली सिंह, प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र उपस्थित रहे। डॉ. लक्ष्मी गौतम ने बताया कि कमलावती सिंह ने ठाकुर बांके बिहारीजी के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें