फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रेलर में घुसी अनियंत्रित कार, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान बाल-बाल बची। ओवरटेक करने के प्रयास में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

दरअसल, जैंत निवासी उमेश शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी कार से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। छाता कोतवाली क्षेत्र के मिकी द ढाबा के पास उमेश ने आगे चल रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेलर से टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने तत्काल कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। उधर, हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यातायात को चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें