मथुरा। राजस्थान, सवाई माधोपुर के रहने वाले दो सगे भाई (10, 14 वर्ष) बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए मथुरा चले आए। दोनों ने अपने परिजन को कोई सूचना नहीं दी। सोमवार को जीआरपी को दो किशोर रोते बिलखते मिले तो उनसे पूछताछ की। वहीं परिजन ने दोनों के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को दो किशोर स्टेशन पर भटकते हुए मिले। दोनों की काउंसलिंग की तो बच्चों ने बताया कि वह वृंदावन मंदिर में दर्शन करने के लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर से आए हैं। हालांकि दोनों मंदिर नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने परिजन को सूचना दी तो पता चला कि दोनों के अपहरण की आशंका में प्राथमिकी दर्ज थी। दोनों किशोरों को राजस्थान पुलिस की मौजूदगी में परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद