फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रेलवे ट्रैक पर बिखरी मिलीं तीन लाशें, मां-बेटियां होने की चर्चा; देखकर कांप गई लोगों की रूह

Fri, 24 May 2024 04:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी मथुरा में रेलवे ट्रैक पर तीन लाशें बिखरी मिलीं। मां-बेटियां होने की चर्चा है। दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप गई। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को दो किशोरी और एक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर बाजना पुल के पास की है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि देखने से मां-बेटियां प्रतीत हो रहीं हैं। किसी कारणवश एक साथ सुसाइड कर ली हैं। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर हाईवे थाना क्षेत्र में बाजना पुल के पास शुक्रवार दोपहर दो किशोरी व एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भी पहुंच गई। तीनों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हाईवे थाने ने शवों को मोर्चरी भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास जारी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1.20 बजे की है। रेलवे ट्रैक पर काम कर रही गैंगमैन टीम ने बताया कि एक महिला व दो किशोरी भूतेश्वर की ओर से पैदल आईं। बाजना पुल से आगे खंभा संख्या 1402/5ए के पास ट्रैक पर खड़ी हो गईं। उसी वक्त मालगाड़ी आई और तीनों कट गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर भी मचाया। मगर, वह तीनों ट्रैक से नहीं हटी थीं।

बताया कि फिलहाल जांच व मौके पर मौजूद लोगों के बयान से यही सामने आ रहा है कि इन्होंने सुसाइड की है। शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। वहीं, एक किशोरी की उम्र 12 और दूसरी की उम्र करीब 14 वर्ष के करीब है। देखने में यह मां-बेटियां प्रतीत हो रही हैं। मगर, अभी शिनाख्त होने तक कुछ भी पुख्ता रूप से नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें